वर्ल्ड कप फाइनल के कारण फरीदाबाद के स्कूल ने टेस्ट किए स्थगित, आदेश की तस्वीर हुई वायरल
हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच के कारण कक्षा 6 से 12 तक के यूनिट टेस्ट स्थगित कर दिए हैं। स्कूल के इससे संबंधित आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे लेकर एक फैन ने कहा, "भारत में क्रिकेट त्योहार है।"