वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान शाहरुख खान ने उठाया आशा भोंसले के चाय का खाली कप और प्लेट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान अभिनेता शाहरुख खान को पत्नी गौरी और सिंगर आशा भोंसले के साथ देखा गया। एक ऑनलाइन वीडियो में आशा द्वारा चाय पीने के बाद शाहरुख उनके हाथ से चाय का कप और प्लेट खुद ले जाते दिख रहे हैं। यूज़र्स ने शाहरुख के इस जेस्चर की तारीफ की।