वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी-पीएम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स अहमदाबाद पहुंच गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम और मार्ल्स का एयरपोर्ट पर अभिवादन किया और इस दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत व गुजरात बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

Load More