वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा और विराट कोहली, वीडियो आया सामने
वनडे वर्ल्ड कप-2023 फाइनल मैच में भारत की हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा व बल्लेबाज़ विराट कोहली सोमवार को मुंबई पहुंचे। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में कोहली और अनुष्का एयरपोर्ट से निकलकर कार की तरफ जाते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में रोहित अपनी बेटी को लेकर एयरपोर्ट से निकलते हुए दिख रहे हैं।