वर्ल्ड कॉम्पिटिटिवनेस रैंकिंग में टॉप 5 देश कौन-कौनसे हैं?

इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट द्वारा जारी ताज़ा वर्ल्ड कॉम्पिटिटिवनेस रैंकिंग में कुल 64 देशों में से पहले 5 स्थानों पर क्रमश: डेनमार्क, आयरलैंड, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापुर और नीदरलैंड्स हैं। अमेरिका 9वें जबकि यूएई 10वें स्थान पर है। वहीं, इस सूची में भारत को 40वां स्थान मिला है जबकि वह पिछले साल 37वें स्थान पर था।

Load More