वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ श्रीनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का नाम
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप उद्यान को एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह दी गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस गार्डन में ट्यूलिप की 68 किस्म के 15 लाख फूल मौजूद हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "फूल आए, पत्थर गए!"