वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट बनने वाले दूसरे भारतीय होंगे इंदरमीत गिल

वर्ल्ड बैंक ने इंदरमीत गिल को अपने चीफ इकोनॉमिस्ट व डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्त किया है। गिल की नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी और वह कौशिक बसु के बाद वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट बनने वाले दूसरे भारतीय होंगे। गौरतलब है कि बसु 2012 से 2016 तक इस पद पर रहे थे।

Load More