वर्ल्ड बैंक ने की भारतीय मूल के अजय बांगा को बैंक का अगला अध्यक्ष बनाए जाने की पुष्टि
वर्ल्ड बैंक ने भारतीय मूल के अजय बांगा को अगले 5 साल के लिए बैंक का अध्यक्ष बनाए जाने की पुष्टि की है। मास्टरकार्ड के 63-वर्षीय पूर्व सीईओ अजय बांगा 2 जून को वर्तमान अध्यक्ष डेविड मालपास से पदभार लेंगे। फरवरी 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बांगा को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में नामित किया था।