वर्ल्ड बैंक ने भारत में तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए $255 मिलियन के ऋण को दी मंज़ूरी
वर्ल्ड बैंक ने भारत में सरकार द्वारा संचालित लगभग 275 संस्थानों को तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए $255.5 मिलियन के ऋण को मंज़ूरी दी है। इसके तहत छात्रों को संचार और जलवायु रेज़िलिएंस में उभरती प्रौद्योगिकियों सहित अपग्रेडेड पाठ्यक्रम तक पहुंच मिलेगी। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि छात्रों को बेहतर इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सेवाओं से भी लाभ होगा।