वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल हुआ शांतिनिकेतन
पश्चिम बंगाल स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल किया गया है। शांतिनिकेतन की स्थापना कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्र नाथ टैगोर के पिता महर्षि देबेंद्र नाथ टैगोर ने एक ध्यान के केंद्र के रूप में की थी। सरकार ने मई में शांतिनिकेतन को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने की अनुशंसा की थी।