वर्षों से छात्राओं का यौन शोषण करने वाला केरल का शिक्षक रिटायरमेंट के बाद हुआ गिरफ्तार
अपने तीन दशक लंबे करियर के आखिरी दिन केरल के एक स्कूल शिक्षक के सोशल मीडिया पोस्ट पर पूर्ववर्ती छात्राओं द्वारा उसपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल पुलिस, आरोपी के.वी. शशि कुमार पर 75+ छात्राओं ने आरोप लगाया लेकिन उनमें से अधिकांश शिकायत दर्ज करवाने के लिए तैयार नहीं हैं।