वसीम अकरम से बड़े क्रिकेटर हैं राशिद खान: पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने एक टॉक शो में कहा है कि क्रिकेटर राशिद खान ने अफगानिस्तान को दुनिया के नक्शे पर लाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा, "वह पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम से भी ज़्यादा महान हैं, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है लेकिन राशिद का कद उनसे बड़ा है।"