कोहली ने क्यों लिया था टेस्ट क्रिकेट से अचानक रिटायरमेंट? पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बताया
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि विराट कोहली पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी के बर्ताव से नाराज़ होकर टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए होंगे। उन्होंने आगे कहा, "वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे व निश्चित रूप से और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे।" कोहली ने टेस्ट में 9,230 बनाए थे।