वसीयत पंजीकृत नहीं, जल्दबाज़ी में पढ़ी गई: ₹30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद पर करिश्मा के बच्चे
दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों (कियान, समायरा) द्वारा उनके पिता संजय कपूर के निधन के बाद ₹30,000 करोड़ के संपत्ति विवाद को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई की है। याचिका में उन्होंने कहा, "सौतेली मां प्रिया कपूर ने वसीयत में जालसाज़ी की है...वसीयत अपंजीकृत है जिसे जल्दबाज़ी में पढ़ा गया...परिवार को इस बारे में नहीं पता था।"