वसीम अकरम की पत्नी पर इंस्टाग्राम यूज़र ने किया आपत्तिजनक कमेंट, अकरम ने दी प्रतिक्रिया

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान वसीम अकरम ने न्यू इयर से जुड़े उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पत्नी शेनेरा पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले इंस्टाग्राम यूज़र को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, "क्या आपको लगता है कि यह कहना ठीक है? मैं तुम्हारे मां-बाप से मिलना चाहता हूं...उन्हें बताना चाहता हूं कि उनकी औलाद कितनी घटिया है।"

Load More