वसीम अकरम ने बताए टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अपनी टीमों के नाम
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, "सेमीफाइनल के लिए मैं ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान को देखना चाहूंगा। दक्षिण अफ्रीका अपने प्रदर्शन से चौंका सकती है।" गौरतलब है, टूर्नामेंट में भारत व पाकिस्तान 23 अक्टूबर को एक-दूसरे के खिलाफ अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।