वसीम अकरम ने लाइव टीवी पर जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल, हुआ विवाद
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने सोमवार को वनडे विश्व कप-2023 में पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के बाद लाइव टेलीविज़न पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने अन्य चैनल में काम करने के अनुभव पर चर्चा करते हुए गाली का इस्तेमाल किया। एक 'X' यूज़र ने कहा, "आपको शर्म आनी चाहिए।" एक अन्य ने कहा, "किसी भी समुदाय का अपमान न करें।"