वसीम जाफर ने चुना आईपीएल का अपना ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईपीएल का अपना ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने क्रिस गेल और के.एल. राहुल को बतौर ओपनर टीम में रखा है और एम.एस. धोनी को कप्तान बनाया है। विराट कोहली, सुरेश रैना, आंद्रे रसल, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा उनकी टीम के अन्य खिलाड़ी हैं।