वसीम जाफर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुना अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन
पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा व शुबमन गिल को ओपनर चुना और विराट कोहली व इशान किशन को तीसरे व चौथे नंबर पर रखा है। सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज अन्य खिलाड़ी हैं।