वसीम जाफर ने रोहित और बाबर के फोटोशूट पर शेयर किया 'कितना पारिवारिक माहौल है' मीम
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने टी20 विश्व कप 2022 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के फोटोशूट पर वेब सीरीज़ 'कोटा फैक्ट्री' का मीम 'कितना पारिवारिक माहौल है' शेयर किया है। जाफर ने मीम के साथ रोहित व बाबर की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है जिसमें दोनों कप्तान हंसते हुए दिख रहे हैं।