वसीम जाफर ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I के लिए चुना अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन
पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I के लिए अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने शुबमन गिल और इशान किशन को ओपनर, सूर्यकुमार यादव को तीसरे, संजू सैमसन को चौथे और हार्दिक पंड्या को पांचवें नंबर पर चुना है। दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह अन्य खिलाड़ी हैं।