'वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार' के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर पायलट ने शुरू किया अनशन

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने 'वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार' के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कार्रवाई न करने को लेकर मंगलवार को जयपुर में एकदिवसीय अनशन शुरू किया। सचिन पायलट के ट्विटर हैंडल पर अनशन की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। कांग्रेस ने इस अनशन को 'पार्टी विरोधी गतिविधि' बताया है।

Load More