वहीं पैसों की लुटिया डूबी: पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर की शूटिंग पर रणदीप हुड्डा
ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने कॉमेडियन भारती सिंह व हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में फिल्म स्वंत्रत वीर सावरकर की शूटिंग को लेकर बात की है। रणवीर ने बताया कि काला पानी का शूट उन्होंने पोर्ट ब्लेयर में जाकर किया था। भारती के सवाल 'शूट के वक्त आप पोर्ट ब्लेयर में थे' पर रणदीप ने कहा, "वहीं तो पैसों की लुटिया डूबी।"