वह 1.5 घंटे तक ज़िंदा था, कोई नहीं आया: हरियाणा CM से पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट की बहन
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात के दौरान नरवाल की बहन सृष्टि ने कहा है, "कोई नहीं आया…वहां वह 1.5 घंटे तक ज़िंदा था।" उन्होंने कहा, "अगर (वहां) आर्मी होती तो वह बच सकता था।" बकौल सैनी, विनय नरवाल को न्याय मिलेगा।