वह 40 दिनों के लिए दिल्ली भ्रमण पर आए हैं: कन्हैया कुमार से चुनावी मुकाबले पर मनोज तिवारी
कांग्रेस द्वारा उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने पर इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा है कि वह (कन्हैया) 40 दिनों के लिए दिल्ली भ्रमण पर आए हैं। मनोज तिवारी ने कहा, "टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेतृत्व करने वाले लोग दिल्ली और दिल्ली के लोगों के प्रति कितने ज़िम्मेदार हो सकते हैं?"