वह अखिलेश नहीं 'दंगेश' है: सपा अध्यक्ष को लेकर शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक जनसभा में बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 'दंगेश' बताया। उन्होंने कहा, "मोदी जी 'मिशन गंगा' चला रहे हैं लेकिन अखिलेश का 'मिशन दंगा' चलता था। 700 से ज़्यादा दंगे अखिलेश के राज में हुए थे। माफिया...अखिलेश के राज में फलते-फूलते थे।"