वह अपनी मर्ज़ी की मालिक हैं: पत्नी के बोल्ड सीन्स को लेकर ट्रोलिंग पर ऐक्टर गौरव खन्ना
'बिग बॉस-19' के विजेता और ऐक्टर गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा के बोल्ड सीन्स को लेकर ट्रोलिंग पर कहा है कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "आकांक्षा मज़बूत महिला हैं। अपनी मर्ज़ी की ज़िंदगी जीती हैं। मैंने उन्हें कभी बदलने की कोशिश नहीं की।" गौरव ने कहा, आकांक्षा भी कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं करती हैं।