वह अपना शेड्यूल फॉलो करते हैं: 'क्या सलमान सेट पर लेट आते हैं' सवाल पर इमरान
अभिनेता इमरान हाशमी ने 'क्या सलमान खान सेट पर हमेशा लेट आते हैं' सवाल पर कहा है, "मैं कहूंगा कि सलमान का अपना शेड्यूल है और वह उसी के मुताबिक चलते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम दोस्त नहीं हैं लेकिन हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वह मुझसे बहुत सीनियर हैं...लेकिन बांद्रा (मुंबई) में हम पड़ोसी रह चुके हैं।"