वह अब तक दोषी साबित नहीं हुए: संदीप सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर हरियाणा के सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने पर कहा है, "महिला ने संदीप पर आरोप लगाया है पर वह अब तक दोषी साबित नहीं हुए।" उन्होंने कहा, "हम जांच खत्म होने तक इंतज़ार करेंगे। उन्हें पद से हटाया गया है व जांच जारी है।"