वह आपसे प्यार करते थे जड्डू: वॉर्न के निधन के बाद जडेजा से हर्षा भोगले
ट्विटर पर शेन वॉर्न के लिए रविंद्र जडेजा के शोक संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा है, "जड्डू वह आपसे प्यार करते थे।" भोगले ने आगे कहा, "डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में 2008 के समय को याद करिए... उन्होंने...मुझसे कहा था, 'यह बच्चा रॉकस्टार है'।" जडेजा ने जवाब दिया, "हां हर्षा भाई...मुझे वह बातचीत...अब भी याद है।"