वह एक तोहफा है, जोनस परिवार बढ़ रहा है: बेटी मालती को लेकर प्रियंका के पति निक जोनस
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर एक इंटरव्यू में कहा, "वह एक तोहफा है...जोनस परिवार बढ़ रहा है।" निक ने बताया कि उनके माता-पिता 4 पोतियों के दादा-दादी बनकर बेहद रोमांचित हैं। प्रियंका व निक की बेटी का जन्म सरोगेसी के ज़रिए 15 जनवरी को हुआ था।