वह एक बेहतरीन इंसान और अद्भुत अभिनेता थे: दिल्ली गणेश के निधन पर रजनीकांत
तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता दिल्ली गणेश के निधन पर ऐक्टर रजनीकांत ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा, "मेरे दोस्त दिल्ली गणेश एक बेहतरीन इंसान और एक अद्भुत अभिनेता थे। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।"