वह एक सच्चे जेंटलमैन लगे थे: मेट गाला 2016 में एलन मस्क से मुलाकात पर ऐंबर हर्ड
अभिनेत्री ऐंबर हर्ड ने पूर्व पति जॉनी डेप द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में गवाही के दौरान बताया कि डेप के ना पहुंचने पर वह मेट गाला-2016 में अकेले शामिल हुई थीं जहां उनकी मुलाकात एलन मस्क से हुई। बकौल ऐंबर, "(मस्क) अपनी मां के साथ पहुंचे थे...उन्होंने याद दिलाया...हम पहले भी मिल चुके थे...वह एक सच्चे जेंटलमैन लगे थे।"