वह एक सच्चे दोस्त थे: केशव महिंद्रा के निधन पर रतन टाटा
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन व फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में शामिल सबसे उम्रदराज़ भारतीय केशव महिंद्रा के निधन पर टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, "वह एक सच्चे दोस्त थे, जिन्हें उनकी निस्वार्थता के लिए याद किया जाएगा।" टाटा ने केशव को भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का बिज़नेस आइकन बताया।