वह कोमा में जा सकते हैं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है: सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य पर आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर कहा है, "तिहाड़ जेल के मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट बता रही है कि केजरीवाल का वज़न और शुगर लेवल गिर रहा है।" उन्होंने कहा, "अगर ऐसे ही होता रहा तो केजरीवाल जी कोमा में जा सकते हैं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।"