वह कुछ खास नहीं है, सिर्फ 2 बार इस्तेमाल किया: कोहली द्वारा गिफ्ट किए गए बल्ले को लेकर वायट
इंग्लैंड की बल्लेबाज़ डैनियल वायट ने कहा है कि विराट कोहली द्वारा उन्हें गिफ्ट किया गया बल्ला कुछ खास नहीं है। बकौल वायट, उन्होंने उसका सिर्फ 2 बार इस्तेमाल किया है। 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान कोहली ने वायट को बल्ला गिफ्ट किया था। वायट ने सोशल मीडिया पर मज़ाक में कोहली को प्रपोज़ भी किया था।