वह खुद उसी कैटेगरी में थे, ताली बजाते थे: सम्राट चौधरी के 'लौंडा नाच' बयान पर तेजस्वी
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'लौंडा नाच' बयान पर कहा, "वह खुद उसी कैटेगरी में शामिल थे, ताली बजाते थे।" उन्होंने कहा, "लौंडा नाच बिहार की संस्कृति और विरासत है।" तेजस्वी ने आगे कहा, "भिखारी ठाकुर हमारी धरोहर हैं जिन्हें 'शेक्सपियर ऑफ भोजपुरी' कहा जाता है, लोगों ने इसका मज़ाक उड़ाया है।"