वह खुद को राजा समझते हैं, जल्द ही जेल में होंगे: असम के CM हिमंत बिस्वा पर राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "हिमंत बिस्वा खुद को राजा समझते हैं...लेकिन जल्द ही वह जेल में होेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी...उन्हें नहीं बचा पाएंगे।" इसपर हिमंत बिस्वा ने जवाब दिया, "राहुल भूल रहे हैं...वह स्वयं कई आपराधिक मामलों में ज़मानत पर हैं।"