वह गुड़िया है, बिल्कुल भाई जैसी है: वरुण धवन की बेटी को लेकर उनकी भतीजी अंजिनी
ऐक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा की बेटी को लेकर वरुण की भतीजी अंजिनी धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह एक गुड़िया जैसी है। अंजिनी ने आगे कहा, "वह बस एक महीने की है, मैं उसको क्या ही कहूं? वह बिल्कुल 'भैया' (वरुण) की तरह दिखती है, मैं बस इतना ही कहूंगी।"