वह गलत समय पर गलत जगह पर थे: कोचिंग हादसा केस में गिरफ्ताए हुए SUV चालक की पत्नी
दिल्ली के राव कोचिंग सेंटर हादसे में गिरफ्तार किए गए एसयूवी ड्राइवर मनुज की पत्नी शीमा ने कहा है, "वह (पति) गलत समय पर गलत जगह पर थे।" उन्होंने कहा, "वह निर्दोष प्रत्यक्षदर्शी हैं जो सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।" मनुज पर आरोप है कि उनके तेज़ गाड़ी चलाने के कारण सेंटर का गेट टूटा था।