वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे: खराब फॉर्म में चल रहे कोहली को लेकर राहुल द्रविड़
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को लेकर कहा है, "मुझे उम्मीद है कि वह जल्द बड़ी पारी खेलेंगे। मुझे उनका रवैया और समर्पण पसंद है।" टी20 विश्व कप-2024 से पहले आईपीएल में सर्वाधिक 741 रन बनाने वाले कोहली ने इस टूर्नामेंट में 7 पारियों में केवल 75 रन बनाए हैं।