वह ज़मीन से जुड़े नेता थे: बीजेपी सांसद गिरीश बापट के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पुणे (महाराष्ट्र) से बीजेपी सांसद व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गिरीश बापट के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति ने कहा, "वह ज़मीन से जुड़े नेता थे जिन्होंने पुणे और महाराष्ट्र के विकास में योगदान दिया और जनता के कल्याण के लिए काम किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।"