वह ज़मीन से जुड़े नेता व कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तंभ थे: संतोख सिंह के निधन पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान शनिवार सुबह पंजाब से सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन होने पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, "उनके आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं।" उन्होंने लिखा, "वह ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तंभ थे। उन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया।"