वह जीवन के उच्च आदर्शों की प्रतिमूर्ति थीं: पीएम मोदी की मां के निधन पर गुजरात के सीएम
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर ट्वीट किया है, "पूज्य हीराबा उदारता, सादगी, परिश्रम और जीवन के उच्च आदर्शों की प्रतिमूर्ति थीं।" वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने लिखा, "भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, नरेंद्र मोदी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम।"