वह जेल नहीं हाउस अरेस्ट है: जैन के जेल में 'बाहर का खाना' खाने वाले नए वीडियो पर किरण बेदी
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में कथित तौर पर बाहर का खाना खाने वाले वीडियो पर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 'एएनआई' से कहा है, "अगर दूसरों से अलग सुविधाएं मिलती हैं तो वह जेल नहीं हाउस अरेस्ट है।" उन्होंने आगे कहा, "जब उनके मंत्री ही जेल में हैं तो वे (जेल प्रबंधक) क्या कार्रवाई करेंगे?"