वह दुनिया के हर नेता से कर सकते हैं बात: पीएम मोदी की तारीफ कर चिली के राष्ट्रपति
भारत दौरे पर आए चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी किसी भी नेता से बात कर सकते हैं, चाहे वो (व्लादिमीर) पुतिन हो, (डॉनल्ड) ट्रंप, (वोलोदिमिर) ज़लेंस्की, यूरोपीय संघ और लैटिन अमेरिकी नेताओं से ब्रिक्स में या ग्रीस व ईरान हो। यह कोई अन्य नेता नहीं कर सकता।"