वह धैर्यवान व्यक्ति व शानदार अर्थशास्त्री थे: मनमोहन के निधन पर पूर्व PM देवेगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने शोक जताते हुए कहा है, "उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।" उन्होंने कहा, "वह धैर्यवान व्यक्ति, शानदार अर्थशास्त्री और ऐसे सहकर्मी थे...जिनका मैं सम्मान करता था। उन्हें इतिहास में उस व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने भारतीय आर्थिक भविष्य की दिशा बदल दी।"