वह नशे में थी, उसने अश्वजीत को मारा था: युवती के दावे पर महाराष्ट्र के अधिकारी का परिवार
महाराष्ट्र के अधिकारी अनिल कुमार गायकवाड़ के परिवार ने 26-वर्षीय युवती के उन दावों को खारिज किया है जिसमें अधिकारी के बेटे अश्वजीत पर उसे कार से कुचलने का आरोप है। बकौल परिवार, युवती ने नशे में गाली-गलौज करते हुए अश्वजीत व उसके दोस्तों से मारपीट की थी। परिवार ने युवती के रिलेशनशिप वाले दावे को भी खारिज किया।