वह प्रेरणा की स्त्रोत हैं: पैरा ऐथलीट दीप्ति के कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में महिलाओं के 400 मीटर टी20 इवेंट में ऐथलीट दीप्ति जीवनजी के कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "वह (दीप्ति) अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा की स्त्रोत हैं। उनका कौशल और दृढ़ता सराहनीय है।" दीप्ति ने मंगलवार को हुए फाइनल में 55.82 सेकेंड में रेस पूरी की।