वह पीएम नहीं हैं: अदाणी के साथ पवार की मुलाकात के सवाल पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'अदाणी से मुलाकात को लेकर वह पवार से सवाल क्यों नहीं पूछते' सवाल पर कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं। उन्होंने कहा, "शरद पवार नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति गौतम अदाणी का बचाव करते हैं।" दरअसल, पवार ने अदाणी संग गुजरात में लैक्टोफेरिन प्लांट एग्ज़िमपावर का उद्घाटन किया था।